Best Place to Visit in Dhopeshwar Nath Temple Bareilly
![]() |
Best Place to Visit in Dhopeshwar Nath Temple Bareilly |
बरेली छावनी क्षेत्र में स्थित धोपेश्वरनाथ मंदिर लगभग 5000 हजार वर्ष पुराना है।
द्वापर युग में द्रोपदी के गुरू ध्रूम ऋषि ने इसी स्थान पर घोर तपस्या की थी। और इसी स्थान पर उन्होंने शिवलिंग की स्थापना की।
उसी समय से इस स्थान का नाम धोपेश्वरनाथ पड़ गया।
लेकिन जब ध्रूम ऋषि ने अपने प्राण त्यागे उसके कुछ वर्षों बाद ही यह मंदिर धोपेश्वर नाथ के नाम से बहुत प्रसिद्ध हुआ।
यहां पर कई श्रद्धालु इस मंदिर को धोपा मंदिर के नाम से भी सम्भोधित करते हैं।
धोपेश्वर नाथ मंदिर- Dhopeshwar Nath Temple
![]() |
Best Place to Visit in Dhopeshwar Nath Temple Bareilly |
पूर्ण होती है श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं
धोपेश्वर नाथ मंदिर में चालीसा पूजन करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
लेकिन चालीसा के आखिरी सोमवार को क्यारा में स्थित गोपालासिद्ध बाबा के मंदिर में पूजन करने से ही श्रद्धालुओं की चालीसा पूर्ण मानी जाती है।
जिसके बाद धोपेश्वर नाथ भक्तो की मनोकामना पूर्ण करते है|
धोपेश्वर नाथ मंदिर की विशेषता
धोपेश्वर नाथ मंदिर में बहुत सुन्दर सरोवर बनाया गया है|
यह सरोवर श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।
इस सरोवर की विशेषता यह है कि इसमें स्नान करने से जिन लोगों को एलर्जी की बीमारी है वह खत्म हो जाती है।
ऐसा भी कहा जाता है कि अवध के नवाब शुजाउद्दौला की बेगम के कोई संतान नही थी तो उन्होंने यहां पर अपनी मनोकामना मांगी थी।
जब उनकी मनोकामना पूरी हुई तो उन्होंने सरोवर के किनारे पर बनी कच्ची सीढ़ियों का जीर्णोद्धार करवाया था।
![]() |
Best Place to Visit in Dhopeshwar Nath Temple Bareilly |
बरेली को नाथ नगरी भी कहा जाता है |
इस नाथ नाथनगरी में स्थित सिद्ध सात नाथ मंदिरों में धोपेश्वरनाथ मंदिर भी शामिल है।
इसी स्थान पर शिव और पार्वती एक रूप में शिवलिंग में विराजमान हैं।
जो भी भक्त सच्चे मन से मनोकामना मांगता है उसकी हर कामना यहां पूरी होती है।
Dhopeshwar Nath Temple- Bareilly MAP